कम आराम और जीवन कक्षा 10 इतिहास

इतिहास कक्षा 10
अध्याय – 6
काम, आराम और जीवन
1.    दुर्गाचरण राय ने कलकत्ता नगर में कौन सा उपन्यास लिखा ?
उत्तर : देबगानेर मत्य्रे आगमन
2.    किसने गार्डन सिटी अवधारणा का सिद्धांत बनाया ?
उत्तर : एवेनेजर हावर्ड
3.    चार्टिज्म आन्दोलन किस लिए था ?
उत्तर : वयस्क पुरुष मताधिकार के लिए
4.    70 वीं शताब्दी में बंबई कितने टापुओं का शहर था?
उत्तर : सात
5.    दुनियाँ की सबसे पहली रेलगाड़ी किन दो स्टेशनों के बीच दौड़ी ?
उत्तर : पैडीग्टन से फैरिन्ग्टन
6.    किसको लौह दैत्य कहा गया ?
उत्तर : लंदन भूमिगत रेल
7.    भारत का कौन सा शहर मायापुरी या माया नगरीकहलाता है ?
उत्तर : बम्बई
8.    नवम्बर 1857 में लंदन में हुई पुलिस कार्यवाही को किस नाम से याद किया जाता है ?
उत्तर : खुनी रविवार
9.    कलकत्ता में धुआँ निरोधक कानून कब पारित हुआ ?
उत्तर : 1863 में
10.                       फिल्म ‘राजा हरिशचन्द्र ‘ का निर्माता कौन था ?
उत्तर : दादा साहब फाल्के
11.                       चाल किसे कहते है ?
उत्तर : अस्थाई कामचलाऊ मकान
12.                       अंग्रेजों से पूर्व बम्बई किसके अधिकार क्षेत्र में थी ?
उत्तर : पुर्तगालियों के l
13.                       गौरेथ स्टेडमैन जोन्स के शब्दों में 19वीं  सदी के लंदन में पाँच प्रमुख उद्योग कौन से थे ?
उत्तर :          (1) परिधान एवं जूता उद्योग
          (2) लकड़ी एवं फर्नीचर उद्योग
          (3) धातु एवं इंजीनियरिंग उद्योग
          (4) छपाई व स्टेशनरी उद्योग
          (5) शल्य चिकित्सा उपकरण एवं घड़ी उद्योग l
14.                       19वीं शताब्दी में लंदन शहर की आबादी के निरन्तर बढने के कारणों को स्पष्ट करो ?
उत्तर :          (1) 1810 से 1880 के बीच सत्तर वर्षो के दौरान लंदन की जनसंख्या 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई l
          (2) कुशल एवं शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या में वृद्धि l
          (3) पाँच प्रकार के उद्योग के कारण आवसरों की अधिकता l
          (4) कारखाने , मोटरकार और बिजली उपकरण खुलने से लंदन की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा l
15.                       लंदन को साफ़ करने के लिए कौन से कदम उठाए गए ?
उत्तर :          (1) अपार्टमेन्ट के विशाल ब्लॉक बनाए गए l
          (2) किराया नियन्त्रण कानून लागू किया गया l
          (3) ब्रिटिश राज्य ने स्थानीय शासन के साथ मिलकर 10 लाख मकान बनाए l
          (4) भूमिगत रेलवे का निर्माण l
16.                       लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की जरूरत पैदा हुई l भूमिगत रेलवे की आलोचना क्यों हुई ?
उत्तर : भूमिगत रेलवे की आवश्यकता करने वाले सामजिक परिवर्तन :
(1)   गन्दी बस्तियों की भरमार , निर्धन लोगों की अकाल मृत्यु l
(2)   1917 की रुसी क्रान्ति से भय l
(3)   मजदूरों का आंदोलन l
(4)   समाज सुधार भावना जागृत होना l
(5)   निर्धनों के लिए गृह निर्माण योजना पर विचार l
(6)   कारखानों से घ दूर होने के कारण परिवहन साधन की जरूरत l
(7)   सघन आबादी के कारण भूमिगत रेलवे लाइन का निर्माण l
आलोचना ( भूमिगत रेलवे की )
(1)   भवनों को तोड़ना पड़ा l
(2)   बड़ी संख्या में लोग विस्थापित l
(3)   सुरंग के भीतर रेल के चलने से कोयले के कण , गंध और धुएँ से यात्रियों का दम घुटना l
17.                       औधोगीकरण के फलस्वरूप लंदन शहर में मनोरंजन तथा अवकाश के क्षेत्र में हुई सामाजिक परिवर्तनों के उदाहारण दीजिए l
उत्तर : लंदन में औद्यौगीकरण के फलस्वरूप दो विरोधी वर्ग उभरे अमीर तथा गरीब वर्ग
(1)   अमीरों के मनोरंजन के लिए लंदन सीजन l
(2)   मजदूर वर्ग – पब या शराब खाने l
(3)   आम जनता – पुस्तकालय , कला दीर्घाए तथा संग्रहालय
(4)   निम्न वर्ग – संगीत सभाएँ तथा हॉल
(5)   सिनेमा / समुंद्र के किनारे घूमना l
18.                       उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई ?
उत्तर :          (1) 1819 में बम्बई को रेजीडेन्सी नगर बनाया जाना l
          (2) 1854 और 1921 के बीच 85 सूती वस्त्र मीलों की स्थापना l
          (3) 1870 के दशक तक 22 वर्ग मील की समुंद्र में डूबी हुई बम्बई की भूमि का विकास होना
          (4) बम्बई फिल्म उद्यो केन्द्र बन गया l
          (5) बंदरगाह के कारण रोजगार के अवसर बढ़े l
19.                       18वीं शताब्दी में लंदन में महिलाओ द्वारा अपनी आय बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों को स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर :          (1) घर पर काम करना , सूत कातना , कपास साफ करना कपड़े रंगना l
          (2) फैक्ट्रियों में श्रमिको l
          (3) घर के फालतू स्थान किराए पर देना l
          (4) सिलाई , बुनाई , माचिस बनाना l
20.                       दुर्गाचरण राय के अनुसार कलकत्ता का शहरी जीवन किन तरीकों से विरोधी छवियों को प्रस्तुत करता था ?
उत्तर :          (1) कलकत्ता ब्रिटिश राज्य की राजधानी थी l वर्षा का देवता वरुण देवताओं को रेल में बिठाकर यात्रा कराता है l
          (2) देवता प्रदुषण बी धुआँ देख चकित हो जाते है l
          (3) जगमगाते महानगर की चकाचौंध से देवता प्रभावित होते है l
          (4) कलकत्ता में रोजगार की भरमार थी  पर वहाँ ठग , चोर भी भयंकर गरीबी भी थी l
21.                       बम्बई नगर कुछ लोगों के लिए सपनों का नगर तथा अन्य के लिए कठिनाइयों का नगर क्यों है ?
उत्तर :          (1) बम्बई शहर अपने व्यापार , कारेबार व उद्योगों के कारण आप्रवासियों को आकर्षित करता है l
          (2) बम्बई आशाओं तथा अवसरों का नगर था l
          (3) फलता – फूलता व्यापार निवेश के लिए पूँजी की उपलब्धता ने फिल्म उद्यो  को सपनों की दुनियाँ बना दी l
          (4) विकास के साथ समस्याएँ – गन्दी बस्तियां , चालों की भरमार , लोगों की दयनीय स्थिति तथा लगातार संघर्ष और जीवित रहने के लिए कड़ी मेहनत l
22.                       बम्बई की अधिकतर फ़िल्में शहर में बाहर से आने वालों की जिंदगी पर आधारित क्यों होती थी ?
उत्तर :          (1) अधिकांश फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक , प्रोड्यूसर , पटकथा लेखक , नाटककार और कलाकार अप्रवासी थे जो बम्बई में दूर – दूर से आए थे l इसलिए वे उनसे ही संबंधित प्रसंगों में अधिक रूचि रखते थे l
          (2) अप्रवासी विशेष रूप से श्रमिक और फैक्टरी कर्मचारी जो कारुणिक जीवन जी रहे थे l उनके जीवन को आसानी से फिल्म प्रंसगों में बदला जा सकता था l
          (3) पुरानी फिल्मे ‘सी . आई . डी. (1956), गैस्ट हाउस (1959) अप्रवासियों की समस्याओं से सम्बंधित थी l
23.                       शहर की विशाल जनसंख्या एक अवसर भी थी और एक खतरा भी – इस कथन की पुष्टि करोl
उत्तर :          (1) बेहतर रोजगारों की सुविधा और बेहतर जीवन स्तर यह लोगों के लिए एक अवसर था l
          (2) खतरा – बढती आबादी शहरों में बढते अपराध जैसे लंदन का खुनी रविवार l
24.                       बम्बई के विकास में सहायता के लिए चलाए गए भूमि विकास की विभिन्न परियोजनाओं का वर्णन करों ?
उत्तर :          (1) 1864 में मालाबार हिल से कोलाबा के आखिरी छोर तक के पश्चिमी तट को विकसित करने का ठेका बैंक बे रिक्लेमेशन कंपनी को मिला l
          (2) 1870 तक शहर का क्षेत्रफल 22 वर्ग किलोमीटर तक पहुँचा गया l
(3) आबादी बढने के कारण भूमि विकास प्रयोजना बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के अन्तर्गत शुरू की गई ,
                       जिसने एक सुखी गोदी का निर्माण किया l खुदाई से निकली मिटटी का                                            इस्तेमाल बालार्ड एस्टेट और मरीन ड्राइव के लिए किया गया l

सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 इतिहास भूमंडलीकृत विश्व का बनना Social science class 10 in Hindi


भूमंडलीकृत विश्व का बनना 

इतिहास कक्षा 10

अध्याय – 4 

एक अंक वाले प्रश्न :

1. मित्र राष्ट्रों के नाम बताइए ?
उत्तर : ब्रिटेन , फ़्रांस और रूस |

2. दक्षिणी अमेरिका में एल डोराडो क्या है ?
उत्तर : किंवदन्तियों की बदौलत सोने का शहर |

3. किस देश के पास अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक में वीटो का प्रभावशाली अधिकार है ?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका |

4. लगभग 500 साल पहले किस फसल के बारे में हमारे पूर्वजो को ज्ञान नहीं था ?
उत्तर : 500 साल पहले आलू  की फसल हमारे पूर्वजो का ज्ञान नहीं था |

5. कौन से दो आविष्कारों ने 19 वीं सदी के विश्व परिवर्तन किया ?
उत्तर : (1) भाप इंजन (2) रेलवे

6. 1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूँ की कीमत 50 प्रतिशत तक गिर गई ?
उत्तर : महामंदी के कारण

7. अमेरिका महाद्वीप की खोज किसने की ?
उत्तर : क्रिस्टोफर कोलंबस |

8. उस यूरोपीय देश का नाम लिखो , जिसने अमेरिका पर विजय प्राप्त की ?
उत्तर : स्पेन ने अमेरिका पर विजय प्राप्त की |

9. भूमंडलीकृत विश्व के बनने में मदद देने वाले कोई दो कारक बताइए |
उत्तर
(1) व्यापार
काम की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाते लोग
(2) पूँजी

10. अमेरिका जाने वाले नये समुंद्री रास्तों की खोज के बाद विश्व में क्या बदलाव हुए ? तीन उदाहरण देकर स्पष्ट करें |
उत्तर :
(1) आलू का इस्तेमाल शुरू करने पर यूरोप के गरीबों की जिंदगी में बदलाव आया | उनका    भोजन बेहतर हो गया और औसत उम्र बढने लगी |

(2) गुलामों का व्यापार शुरू हो गया |
यूरोप में धार्मिक टकराव होते रहते थे इसलिए हजारों लोग यूरोप से भागकर अमेरिका चले गए |

11. 19 वीं सदी में हजारों लोगों द्वारा लोगों यूरोप से भागकर अमेरिका जाने के क्या कारण थे ?
उत्तर :
(1) कॉर्न – ला को समाप्त करने के बाद कम कीमतों में सामान का आयात |
(2) भयानक बीमारियों का फैलना
(3) धार्मिक टकराव |

12. सूती वस्त्र उधोगों के औधोगिकरण का ब्रिटेन में क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर : 
(1) आयात शुल्क के कारण ब्रिटेन मई भारतीय कपास के आयात में तेजी से कमी आई |
(2) भारतीय बस्त्रो को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भरी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा |
(3) बाद में निर्माण किए गए सूती उत्पादों के निर्यात में कमी आने के पश्चात् ब्रिटिश निर्माताओ ने बहुत ही सस्ती कीमत पर भारत से कपास का आयात आरंभ कर दिया |

13. व्यापार अधिशेष से क्या अभिप्राय है ? भारत के साथ ब्रिटेन व्यापार अधिशेष की अवस्था में क्यों रहा ?
उत्तर :
(1) जब निर्यात मूल्य आयात मूल्य से अधिक होता है तो इसे व्यापार अधिशेष कहा जाता है|
(2) 19 वीं शताब्दी में बाजारों में ब्रिटेन के बने माल की अधिकता हो गई थी | भारत से  ब्रिटेन और शेष विश्व को भेजे जाने वाले खाद्दान्न व कच्चे मालों के निर्यात में इजाफा हुआ|
(3) लेकिन जो माल भारत भेजा जाता था उसकी कीमत काफी अधिक होती थी और जो भारत से इंग्लैण्ड भेजा जाता था उसकी कीमत काफी कम होती थी इसलिए ब्रिटेन हमेशा व्यापार अधिशेष की अवस्था में रहता था |

14. ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर प्रथम विश्व युद्ध के क्या प्रभाव पड़े ?
उत्तर :
(1) युद्ध के बाद भारतीय बाजार में अपनी वर्चस्व वाली स्थिति को प्राप्त करना ब्रिटेन के लिए कठिन हो गया |
(2) ब्रिटेन को विश्व स्तर पर अब जापान से भी मुकाबला करना था |
(3) अमेरिका से लिए गए कर्जे की वजह से ब्रिटेन युद्ध के बाद भारी विदेशी कर्जे में डूब गया |
(4) युद्ध के कारण आया आर्थिक उछाल जब शांत होने लगा तो उत्पादन गिरने लगा और बेरोजगारी बढने लगी |
(5) इसी समय सरकार ने बारी भरकम शांतिकालीन करों के सहारे उनकी भरपाई करने की कोशिश की | इन प्रयासों से रोजगार भारी मात्रा में समाप्त हो गए |

15. आर्थिक महामंदी के कारण बताइये ?
उत्तर :
(1) महामंदी की शुरुआत 1929 से हुई और यह संकट 30 के दशक के मध्य तक बना रहा | इस दौरान विश्व के ज्यादातर होस्सो में उत्पादन , रोजगार , आय और व्यापार में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई |
(2) युध्दोतर अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो गई थी | कीमतें गिरीं तो किसानों की आय घटने लगी और आमदनी बढ़ाने के लिए किसान अधिक मात्रा में उत्पादन करने लगे |
(3) बहुत सारे देशों ने अमेरिका से कर्ज लिया |
(4) अमेरिकी उधोगपतियों ने मंदी की आशंका को देखते हुए यूरोपीय देशों को कर्ज देना बंद कर दिया |
(5) हजारों बैंक दिवालिया हो गये |

16. भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी का क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर : 
(1) 1928 से 1934 के बीच का आयात – निर्यात घट कर आधा रह गया |
(2) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने से भारत में गेहूँ की कीमत 50 प्रतिशत तक गिर   गई |
(3) किसानों और कश्कारों को ज्यादा नुकसान हुआ |
(4) महामंदी शहरी जनता एवं अर्थव्यवस्था के लिए भी हानिकारक |
(5) 1931 में मंदी चरम सीमा पर थी जिसके कारण ग्रामीण भारत असंतोष व उथल – पुथल के दौर से गुजर रहा था |
17. 19 वीं सदी की अनुबंध व्यवस्था को नयी दास व्यवस्था के रूप में वर्णित किया है | उपयुक्त उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर :
(1) एजेंट मजदूरों को फुसलाने के लिए झूठी जानकारियाँ देते थे |
(2)  एजेंटों द्वारा मजदूरों का अपहरण भी कर लिया जाता था |

(3) नयी जगह की जीवन एवं कार्य स्थितियाँ कठोर थी |
(4) वेतन बहुत कम था | काम ठीक से न कर पाने के कारण वेतन काट लिया जाता था |
(5) मजदूरों के पास कानूनी अधिकार न के बराबर थे |

18. वैश्विकरण का क्या अर्थ है ? अंतरास्ट्रीय आथ्रिक विनिमय में तीन प्रकार के प्रवाहों का वर्णन कीजिए ?
उत्तर :
(1) किसी देश की आर्थव्यवस्था विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ जुडी होती है |
(2) पहला प्रवाह व्यापार का होता है जो मुख्यतः कपड़ों एवं गेहूँ के व्यापार तक सीमित था
(3) दुसरा प्रवाह श्रम का है जिसमें लोग रोजगार की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाते है |
(4) तीसरा प्रवाह पूँजी का होता है जिसे अल्प या दीर्घ अवधि के लिए दूर – दराज के इलाकों में निवेश कर दिया जाता है |

19. ब्रिटेन – वुड्स समझौते का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
(1) 1944 में अमेरिका स्थित न्यू हेम्पशायर केज ब्रिटेन वुड्स नामक स्थान पर  संयुक्त राष्ट मुद्रिका  एवं वित्तीय सम्मेलन में सहमति बनी थी |
(2) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की स्थापना हुई |
(3) ब्रिटेन वुड्स व्यवस्था निश्चित विनिमय दरों पर आधारित होती थी |
20. अफीम युद्ध का क्या अर्थ है | चीन पर अफीम युद्ध के प्रभावों का वर्णन कीजिए ?
उत्तर :
(1) अफीम युद्ध का अर्थ – जब इंग्लैड ने चीनियों पर अफीम आयात करने का दबाव डाला टो दोनों देशों के बीच संघर्ष उत्पन्न हो गया जिसको अफीम युद्ध कहा जाता है |
(2) चीनियों का शारीरिक व नैतिक पतन हुआ |
चीन को हर्जाने के रूप में 5 बंदरगाह ब्रिटिश व्यापारीयों के लिए खोलने पड़े |
(3) बिना किसी अवधि के हांगकांग को ब्रिटेन को सौंप दिया गया |

भूमंडलीकृत विश्व का बनना पीडीऍफ़ कॉपी 

कक्षा 10 इतिहास औद्यौगीकरण का युग Age of Industrialisation


कक्षा 10 इतिहास औद्यौगीकरण का युग Age of Industrialisation 


उपन्यास समाज और इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न

उपन्यास समाज और इतिहास

महत्वपूर्ण प्रश्न

एक अंक वाले प्रश्न

1.  पहला भारतीय उपन्यास किस भाषा में लिखा गया था ?
2.  सौदामनी उपन्यास किस भाषा में लिखा गया है ?
3.  इन्दुलेखा उपन्यास किस भाषा में लिखा गया ?
4.  हिंदी उपन्यास का पाठक वर्ग किसके लेखन से पैदा हुआ ?
5.  मेयर ऑफ़ कैस्टरब्रिज नामक उपन्यास के लेखक कौन है ?
6.  चार्ल्स डिकन के पहली धारावाहिक पत्रिका कौन सी थी ?
7.  पत्रात्मक उपन्यास क्या होता है ?
8.  भारत में आधुनिक उपन्यास का विकास कब हुआ ?
9.  सरस्वतीविजयम किस लेखक की रचना है ?
10.  परीक्षा गुरु उपन्यास किस शैली में लिखा गया है ?
11.  तमिल भाषा के ऐतिहासिक लोकप्रिय उपन्यासकार कौन थे ?
12.  बंगाली भाषा में लिखा गया पहला अन्यासमार कौन सा था  ?
13.  कादंबरी का लेखक कौन है ?
14.  बंगाल के दो लोकप्रिय उपन्यासकारों के नाम लिखों l
15.  होरी और धनिया किस प्रसिद्ध उपन्यास के पात्र है ?
16.  पांडुलिपियाँ क्या होती है ?

तीन/पाँच अंक वाले प्रश्न

17.  उपन्यास बहुत सारी संस्कृतियों को एक साथ मिलाता है l स्पष्ट कीजिये l
18.  उपन्यासों ने किस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों को प्रभावित किया ?
19.  उपन्यास किस प्रकार औपनिवेशिक मानसिकता को उजागर करते है ? उदहारण देकर समझाइए l
20.  भारत के सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उपन्यासकारों की भूमिका को उदारहण सहित समझाइए l
21.  ब्रिटेन में महिला पाठको की वृद्धि के लिए जिम्मेदार कारकों का वर्णन कीजिये l
22.  19वीं सदी के युवाओं के लिए किस प्रकार के उपन्यास लिखे गए l व्याख्या कीजिये l
23.  हिंदी के पहले उपन्यास का नाम लिखिए जो सबसे अधिक बिका l इसका लेखक कौन था ? यह अधिक प्रसिध क्यों हुआ ?
24.  प्रेमचंद के उपन्यासों के पात्र समाज के विभिन्न वर्गों से घुल मिल गए है ? स्पष्ट कीजिए l
25.  रोकैया हुसैन के शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान की व्याख्या कीजिए l
26.  प्रारंभिक बंगाली भाषा के उपन्यासों की विशेषताएं लिखों l
27.  औपनिवेशिक भारत में उपन्यास किस तरह उपनिवेश और राष्ट्रवादियों के लिए लाभदायक था ?
28.  उपन्याहैसों में वर्नाक्युलर भाषा का प्रयोग क्यों किया गया ?
29.  हाई टाइम्स की रचना किसने की ? इसकी विषय वस्तु की व्याख्या कीजिये l
30.  असमिया उपन्यास की प्रमुख रचनाओं और उसके विकास की व्याख्या कीजिये l
31.  मलयालम में लिखा उपन्यास  इन्दुलेखा में किस मुद्दे को उजागर किया है ?
32.  प्रेमचंद के उपन्यास किस प्रकार भारतीय जनमानस के ह्रदय पटल पर अपनी छाप छोड़ते है ?