यात्रियों के नज़रियें Through The Eyes Of Travellers in Hindi


यात्रियों के नज़रिए

कक्षा 12 इतिहस 

महत्वपूर्ण प्रश्न

विशेष रूप से NCERT और CBSE बोर्ड के लिए

1.      प्रसिद्ध यूरोपीय लेखक दुआते बरबोसा का यात्रा वृतांत किस सन्दर्भ में है ?
उत्तर: प्रसिद्ध यूरोपीय लेखक दुआते बरबोसा का यात्रा वृतांत दक्षिण भारत के व्यापर और समाज के बारे में है l

2.      इब्न बतूता ने डाक प्रणाली के बारे क्या बताया ?
उत्तर: इब्न बतूता अपने यात्रा वृतांत में बताता है की हिंदुस्तान में डाक प्रणाली दो प्रकार की थी :
a)     पैदल डाक प्रणाली
b)     घुड़सवार डाक प्रणाली

3.      भारतीय समाज को समझाने के लिए अलबरूनी ने किन वस्तुओं का सहारा लिया ?
उत्तर: अलबरूनी ने समाज को समझने के लिए विभिन्न प्रकार के संस्कृत के ग्रंथों का अध्ययन किया l उसने संस्कृत में रचित विज्ञान, गणित और दर्शन शास्त्र का अध्ययन किया l

4.      फ्रांस्वा बर्नियर कौन था ? वह भारत कब और क्यों आया?
उत्तर: फ्रांस्वा बर्नियर एक फ्रांसीसी चिकत्सक, राजनीतिज्ञ और इतिहासकार था l वह 17वीं शताब्दी में मुग़ल साम्राज्य में अवसरों की तलाश में भारत आया था l

5.      इब्न बतूता ने भारत आने से पहले किन किन देशों की यात्रा की थी ?
उत्तर: भारत आने से पहले इब्न बतूता ने अरब, सीरिया, इराक, यमन, ओमान और अफ्रीका की पूर्वी तट की यात्रा की थी l

6.      मार्कोपोलो का सक्षिप्त परिचय दीजिये l
उत्तर: मोर्कोपोलो वेनिस यात्री था जिसने 13वीं सदी में चीन और भारत की यात्रा की थी l

7.      महिलाओं और पुरुषों के द्वारा यात्रा करने के क्या कारण थे ? अलबरूनी ने अपनी कृति किस भाषा में लिखी थी और किन लोगो के लिए लिखी थी ?
उत्तर: महिलाएँ और पुरुष विभिन्न कारणों से यात्रा करते थे जो निम्नलिखित है :
1)     काम की तलाश में l
2)     प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए l
3)     व्यापर करने के लिए l
4)     सैनिक,   पुरोहित और तीर्थयात्रा के लिए भी यात्रा की जाती थी l
अलबरूनी ने अपनी कृति अरबी भाषा में लिखी l

8.      बर्नियर का शिविर नगर से क्या अभिप्राय था ?
उत्तर: ऐसे शहर जो अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए राजकीय शिविर पर निर्भर थे , उन्हें बर्नियर ने शिविर नगर कहकर बुलाया l

9.      किताब उल हिन्द में किन किन विषयों का वर्णन किया गया है l
उत्तर: अलबरूनी ने खगोलशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र, गणित, साहित्य और अन्य कई विषयों पर पुस्तक लिखी है l

10.  भारत में मध्य की स्थिति नहीं है? यह कथन किसने कहा और क्यों कहा ?
उत्तर: “भारत में मध्य की स्थिति नहीं है ” यह कथन फ्रांस्वा बर्नियर का है l बर्नियर के अनुसार भारत में केवल दो ही वर्ग थे एक अभिजात वर्ग जो बहुत धनी था और दूसरी तरफ किसान और मजदूर जो बहुत गरीब था l मध्य वर्ग का कोई नामों निशान नहीं था l