जन आन्दोलनों का उदय कक्षा 12 राजनीति विज्ञान नोट्स jan andolanon ka uday kaksha 12 rajniti vigyan notes


  जन आन्दोलनों का उदय 
कक्षा 12 राजनीति विज्ञान
नोट्स

जन आन्दोलन   

  1. लोगो के द्वारा अपनी या सामूहिक समस्याओं के लिए चलाये गए आन्दोलनों को जन आन्दोलन कहा जाता है l
  2. जन आन्दोलन की प्रकृति राजनितिक आन्दोलनों से भिन्न होती है l 
  3. यहाँ लोग अपने ऊपर होने वाले अत्याचार या अन्याय के खिलाफ आन्दोलन करते है l
  4. ऐसे अनेक आन्दोलन सत्तर और अस्सी के दशक में भारत के कई क्षेत्रों में देखने को मिले l 

चिपको आन्दोलन 

  1. चिपको आन्दोलन की शुरुआत उत्तराखंड के दो तीन गावों से हुई थी l 
  2. गाँव को वनों को साफ करके खेत बनाने की इजाजत न देकर एक खेल के उपकरण बनाने वाली कंपनी को दे दी गयी l 
  3. जिससे गाँव के लोगो ने कड़ा विरोध किया और पेड़ों के काटने का विरोध किया l 
  4. लोगो पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पेड़ों से चिपक गए l इसलिए इस आन्दोलन का नाम चिपको आन्दोलन पड़ा l 
  5. धीरे धीरे यह आन्दोलन पूरे उत्तराखंड में फ़ैल गया और इस आन्दोलन को विश्व प्रसिद्धी मिली l 

चिपको आन्दोलन का परिणाम

चिपको आन्दोलन के कारण सरकार को पेड़ों के कटने पर रोक लगानी पड़ी l 15 वर्षो के लिए पूरे क्षेत्र में पेड़ों के कटने पर रोक लगा दी गयी l 

 दल आधारित आन्दोलन 

  1. पश्चिम बंगाल, आन्ध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागो में कुछ मजदूर और किसानों ने हिंसक विरोध पध्यती अपनाई l 
  2. इन लोगो ने मार्क्सवादी लेनिनवादी कम्युनिष्ट पार्टी के नेतृत्व ने सशस्त्र विद्रोह किया l 
  3. ये लोग आज भी छतीसगढ़ बिहार और बंगाल के कुछ क्षेत्रों में आज भी सक्रीय है l आज इस समूह को नक्सलवादी के नाम से जाना जाता है  l 

राजनितिक दलों से स्वतंत्र आन्दोलन 

  1. ये ऐसे आन्दोलन थे जिसमे राजनितिक दल सक्रीय नहीं थे अपितु इसमें आम जनता और स्वयंसेवी संगठन ने हिस्सा लिया l 
  2. राजनितिक पार्टियों से आम जनता का मोह भंग हो गया था l लोकतान्त्रिक संस्थाओ में आम जनता का विश्वास उठा गया था l 
  3. सामाजिक और राजनितिक कार्यकर्ता आगे आये और उन्होंने दलितों और गरीबो को लामबंद करना शुरू किया l
  4. दलित और गरीब वे लोग थे जिन्हें आज़ादी के बाद हुए आर्थिक और सामाजिक विकास को कोई लाभ नहीं हुआ l ये लोग समाज में हासिये पर था l 
  5. धीरे-धीरे इन समूहों ने संगठन बनाने शुरू किये और इन्हें किसी राजनितिक पार्टी से कोई सहायता नहीं मिलती थी l  इसलिए इन्हें स्वयंसेवी संगठन कहा गया l 

दलित पैंथर्स

  1. दलित पैंथर्स का गठन मुंबई महाराष्ट्र में सन 1972 में किया गया था l
  2. यह संस्था एक सामाजिक राजनीतिक संगठन था l रामदेव ढसाल और राजा ढाले इस संगठन के प्रमुख नेता थे l 
  3. दलित पैंथर्स ने दलितों और गरीबों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई l 
  4. दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और छुआछुत को समाप्त करने और समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त करने के लिए लोगो को जागरूक किया l 
  5. कुछ शहरी दलित छात्रों ने इस संगठन की स्थापना की थी l धीरे धीरे यह संगठन पूरे महाराष्ट्र में फ़ैल गया l 
  6. दलित पैंथर्स ने राजनितिक गतिविधियों में भाग लिया परन्तु उसे सफलता नहीं मिली l 
  7. दलित पैंथर्स ने राजनितिक समझौते किया और अंत में यह टूट का शिकार हो गई l 
  8. इस संगठन के लगातार विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने 1989 में एक व्यापक कानून के अंतर्गत दलित पर अत्याचार करने वालों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया l 
  9. दलित पैंथर्स का मुख्य उद्देश्य जाति प्रथा को समाप्त करना, भूमिहीन गरीब किसानों, शहरी औद्योगिक मजदूर और दलित सरे वंचित वर्गों का एक संगठन खड़ा करना था l   

भारतीय किसान यूनियन B.K.U.

  1. भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक किसान संगठन था l जिसके मुखिया महेंद्र सिंह टिकैत थे l 
  2. भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितो की रक्षा के लिए और कृषि के विकास के लिए संघर्ष कर रहा है l 
  3. बी के यू सबसे पहले किसानों के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन किया और अपनी बात मनवाई l 
  4. उदारीकरण के कारण कृषि को संकट का सामना करना पड़ रहा है l
  5.  भारतीय किसान यूनियन ने गन्ने और गेहू के सरकारी खरीद मूल्य में वृद्धि करने, कृषि उत्पादों के अंतर्राजीय आवाजाही पर लगी पाबंदिया हटाने की मांग की l 
  6. समुचित दर पर गारंटीशुदा बिजली आपूर्ति करने किसानो के बकाया कर्ज माफ़ करने की मांग की l 

ताड़ी विरोधी आन्दोलन 

  1. यह आन्दोलन ताड़ी जो की एक प्रकार का नशा पेय पदार्थ है के विरोध में सबसे पहले आंध्र प्रदेश में शुरू किया गया था l 
  2. नेल्लोर जिले के एक छोटे से गाँव दुबरगन्टा में सन 1990 में महिलाओं के द्वारा किया गया था l यह सभी महिलाये प्रौढ़ शिक्षा केंद्र जाती थी l 
  3. ग्रामीण पुरुषों को ताड़ी और शराब की लत लग चुकी थी जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे l
  4. नशे की लत के चलते आर्थिक तंगी होती थी और महिलाओं को अधिक परेशानियों का  सामना करना पढता था l 
  5. परिवार में तनाव और मारपीट का माहौल रहने लगा था l 
  6. लगभग 5000 गाँव की महिलाओं ने ताड़ी विरोधी आन्दोलन में भाग लिया और ताड़ी पर पूर्ण प्रतिबन्ध की मांगी की l 
  7. परिणाम स्वरुप सरकार ने ताड़ी पर प्रतिबन्ध सम्बन्धी प्रस्ताव पास करके जिला कलेक्टरेट को भेज दिया l 

परिणाम

  1. ताड़ी की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया l 
  2. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और घरेलु हिंसा जैसे मुद्दे अब समाज में चर्चित होने लगे l 
  3. लैंगिक समानता और घरेलु तथा बाहरी यौन उत्पीडन का मामला अब सामाजिक परिवर्तन मुद्दा बन गया l 
  4. इस आन्दोलन के कारण महिलाओं की सामाजिक स्थिति में परिवर्थान की शुरुआत हुई l
  5. महिलाओं के आवाज़ उठाने से सरकार ने 1992 में संसद में पारित स्थानीय शासन में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी l
  6. अब महिलाये सरपंच बन सकती थी और उनको समाज में आगे बढ़ने के और अवसर मिलने लगे l 

 नर्मदा बचाओ आन्दोलन  

  1. नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध का शिलान्यास 5 अप्रैल 1961 में किया गया था l यह डैम दुनिया का सबसे बड़ा दम है l 
  2. नर्मदा और उसकी सहायक नदियों पर 30 बड़े, 135 मझोले और 300 छोटे छोटे बांध बनाने का प्रस्ताव बनाया गया l 
  3. नर्मदा नदी को बचने के लिए नर्मदा बचाओं आन्दोलन चलाया गया l 
  4. योजना इतनी बड़ी थी की प्रस्तावित बांध बनाने से 245 गाँव इसके दूब क्षेत्र में आ रहे थे l 
  5. प्रभावित गाँव के करीब 2.5 लाख लोगो ने पुनर्वास की मांग उठाई l 1988-89 में गाँव के लोगो के साथ साथ कई स्वयंसेवी संगठन भी इस आन्दोलन में शामिल हो गये l

 पक्ष 

  1. इस परियोजना के पूरा होने से तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को बहुत लाभ होगा l 
  2. बांध बनने से पीने के पानी और सिंचाई के साधन विकसित होंगे l 
  3. बिजली के उत्पादन से बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और कृषि उपज और गुणवत्ता में वृद्धि होगी l 
  4. बांध बनाने से सुखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर अंकुश लगाने पर मदद मिलेगी l 

विपक्ष 

  1. विरोधियों का कहना है की इससे पर्यावरण को बहुत बड़े स्तर पर नुकसान होगा l
  2. लगभग 245 गाँव इसके डूब क्षेत्र में आ जाने की वजह से उनके सामने पुनर्वास की समस्या कड़ी हो गयी है l 
  3. इससे हजारो लोगो के आजीविका, पर्यावास, संस्कृति और पर्यावरण पर बहुत बूरा प्रभाव पड़ा है l 
  4. नदी के पारिस्थिकी तंत्र को क्षति हुई है l 

Leave a Reply