ईंटे मनके तथा अस्थियाँ हड़प्पा सभ्यता

एक अंक वाले प्रश्न 

  1. हड़प्पा सभ्यता की लिपि रहस्यमय क्यों है ?
  2. सांस्कृतिक शब्द का क्या अर्थ है? हड़प्पा सभ्यता की विशिष्ट वस्तुएं कौन सी हैं? ये वस्तुएं किन क्षेत्रों में पाई गई ?
  3. भारतीय पुरातत्त्व का जनक कौन कहलाता है उन्होंने हड़प्पा के विषय में क्या जानकारी दी ?
  4. मेसोपोटामियन विषयों में किन क्षेत्र के संपर्क के सन्दर्भ में बताया गया है तथा किन उत्पादित पदार्थो का जिक्र किया गया है ?
  5. हड़प्पा सभ्यता की जानकारी के मुख्य स्रोत कौन – कौन से हैं?

दो अंक वाले प्रश्न 

  1. हड़प्पा सभ्यता की जानकारी कब तथा किन विद्वानो द्वारा हुई?  
  2. मनको के निर्माण में प्रयुक्त पदार्थों या सामग्रियों के नाम लिखिए ?
  3. मोहरों तथा मुद्रांको का उपयोग लंबी दूरी के संपर्कों के लिए किये जाते थे । मुद्रांक क्या दर्शाते थे? 
  4. पुरातत्त्वविदों ने हड़प्पा समाज के अलग अलग राय दी है किन्हीं दो पर प्रकाश डालिए? 
  5. पुरातत्वविद किसी संस्कृति विशेष में रहनेवाले लोगों के बीच सामाजिक और आर्थिक विभिन्नताएं जानने के लिए किन किन विधियों का उपयोग करते हैं?

पाँच अंक वाले प्रश्न 

  1. हड़प्पा सभ्यता में समाधान की क्या विधि थी? 
  2. हड़प्पा सभ्यता के कोई 4 नगरों के नाम बताईये तथा उन स्थानों के नाम बताईये जहाँ सिंचाई के अंश पाए गए हैं?
  3. हड़प्पन जल निकासी प्रणाली की अनूठी विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये? 
  4. हड़प्पाई समाज के प्रमुख उत्पादन केंद्र कौन कौन से थे हड़प्पाई शिल्पकार किस प्रकार के शिल्प उत्पादन में निपुण थे ?
  5. हड़प्पन सभ्यता में मनके बनाने हेतु पदार्थों की सूची बनाइए तथा किसी एक प्रकार के मनके बनाने की प्रौद्योगिकी का वर्णन कीजिए?
  6. हड़प्पावासी शिल्प उत्पादन हेतु माल प्राप्त करने के लिए क्या तरीके अपनाते थे अपने उत्तर की पुष्टि उचित उदाहरण देकर कीजिये?
  7.  पुरातत्वविदों द्वारा की गई खोजों से कैसे पता चलता है कि हड़प्पा वासियों के सुदूर क्षेत्रों से संपर्क थे कई सम्पर्क सुदूर क्षेत्रों से आपसी व्यापारिक संबंधों को दर्शाते हैं?
  8. 1800 ईसा पूर्व तक आपकी राय में परिपक्व को हड़प्पा सभ्यता के अंत का क्या कारण है वर्णन कीजिये?
  9.  मोहनजोदड़ो के दुर्ग पर की संरचना का साक्ष्य मिला है जिनका प्रयोग विशिष्ट सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए किया जाता था इसके स्थापत्य कला का संक्षिप्त वर्णन दीजिये?
  10. निम्नलिखित को भारत के ऐतिहासिक मानचित्र में दर्शाए: 
  1. मोहनजोदड़ो
  2.  चन्हूदड़ो 
  3. धौलावीरा 
  4. लोथल 
  5. बनावली 
  6. रंगपुर

Class 12 history notes download pdf

Leave a Reply